हरीश रावत डेनिस ब्रांड एंबेसडर: भगत, तीन से 10 जनवरी शक्ति केंद्रों पर भाजपा बूथ बैठकें,

शराब के विशेषज्ञ है हरीश रावत: भगत
देहरादून 31 दिसंबर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी पुरानी शराब की मानसिकता से उबर नही पा रहे है। हरीश रावत ही बेहतर जान सकते है की कच्चै ठर्रे का नशा कैसा होता है और स्कॉच कैसा होता है।
भगत ने कहा कि श्री हरीश रावत की शायद ठर्रै में विशेषज्ञता है। उनकी ठर्रा और स्कॉच उनको ही मुबारक।
उन्होंने कहा कि वैसे भी भाजपा एक अनुशासित दल है और उसके कार्यकर्ता अधिक अनुशासित है। वह नशे के सेवन से दूर रहते है। जंहा तक श्री रावत का सवाल है तो वह डेनिस के ब्रांड अम्बेसडर रह चुके है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकाल में हुए शराब घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के शराब घोटाले को कौन भूल सकता है। वह शराब के प्रचार- प्रसार के लिए जाने जाते है।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पर नसीहत देने के बजाए कांग्रेस को भड़काने की नीति त्याग कर स्वार्थ से दूर रहना चाहिए। देश में पहली बार कृषि में बदलाव हो रहे है और किसानो के हित में फैसले हो रहे है इसलिए कांग्रेस बौखला गयी है।

तीन से 10 जनवरी तक शक्ति केंद्रों पर भाजपा बूथ बैठकें

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने कहा कि भाजपा में केन्द्र से लेकर बूथ स्तर पर तक संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया में हर कार्यकर्ता को काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता की पद्धति है। ताकि विचारों के साथ ही कार्यकर्ता का संगठन में स्थायित्व भी बना रहे।

श्री अजेय कुमार आज यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के महानगर पदाधिकारियों, दायित्वधारियों, मण्डल अध्यक्षों को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में शक्ति केन्द्रों में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठकों के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

श्री अजेय ने कहा कि शक्ति केंद्रों पर तीन जनवरी से 10 जनवरी तक सम्बन्धित क्षेत्र के बूथों की बैठक आयोजित कीे जायेंगी जिसमें सम्बन्धित जिलों के व प्रदेश के पदाधिकारी बैठक लेंगे।

उन्होंने कहा कि बूथों को मजबूत करने के लिए ही ये समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि बूथों की समीक्षा के साथ-साथ प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को जुटना होगा।

प्रदेष महामंत्री (संगठन) ने निर्देश दिए कि बूथों पर सभी कार्यों के लिए एक- एक प्रमुख नियुक्त किए जाएं।

उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर जीजान से जुटने को कहा। उन्होंने पन्ना प्रमुख की व्यवस्था को सुदृढ करने पर जोर दिया और साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क बनाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *