प्रदेश मुख्यालय से वार्ड स्तर तक मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस

उत्तराखंड: मुु्यमंत्रीख तीरथ ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन

 

उत्तराखंड भाजपा कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री तीरथ
भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक मंगलवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया

नई दिल्ली/देहरादून 06 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कहा कि भाजपा के 41 वर्ष इस बात के साक्षी हैं कि सेवा कैसे की जा सकती है, कार्यकर्ताओं के दम पर कैसे पार्टी आगे बढ़ती है। आज देश के हर राज्य, जिले में पार्टी के लिए कई पीढ़ियों ने काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, भाजपा दिल जीतने का अभियान है, इसीलिए हमें हर संप्रदाय का समर्थन मिल रहा है।

 

वहीं, कोरोना जांच की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी, मंत्री व विधायक भी कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी का नया ध्वज फहराया।

मुख्यमंत्री ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दीं शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्टी के संस्थापकों को नमन किया और कहा कि उनकी निस्वार्थ सेवा, प्रेरणादायी नेतृत्व व कठिन परिश्रम से भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

उन्होंने सभी समर्पित नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में अपनी गौरवशाली संस्कृति के अनुरूप देश का पुनर्निर्माण, गरीबों का कल्याण और विकासोन्मुखी राजनीति की कल्पना साकार हो रही है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का पालन करते हुए संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *