भिलाई लव जिहाद: जबरन धर्म परिवर्तन को हिंसा,पति अकबर,देवर मकबूल और ससुर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में लव जिहाद, शादी के बाद युवती ने जबरन धर्म परिवर्तन से किया इनकार तो यातनाएं देने लगा परिवार, पति सहित तीन गिरफ्तार

Love Jihad Case: पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। युवती ने शादी के बाद जबरन धर्म परिवर्तन और पति की यातनाओं से तंग आकर पुलिस में शिकायत की है।

भिलाई 02सितंबर. प्रेमजाल में फंसाकर युवती से पहले शादी फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पीडि़त युवती ने शादी के बाद जबरन धर्म परिवर्तन और पति की यातनाओं से तंग आकर पुलिस में शिकायत की है। लव जिहाद के इस मामले पर भिलाई की छावनी पुलिस ने युवती के पति समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने पहले युवती को बहला फुसलाकर शादी किया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराने तरह-तरह की यातनाएं देने लगा। तब युवती थाना पहुंच गई। पुलिस ने आरोपित पति मोहम्मद अकबर, पिता मरगुल और भाई मकबूल के खिलाफ धारा 377,498 (ए) और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्राय अधिनियम 1968 की धारा 4 में जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

युवक ने भगाकर की युवती से शादी

छावनी टीआई विशाल सोम ने बताया कि 21 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया है कि 2 वर्ष पहले जेपी नगर तालाब कुम्हारपारा वार्ड 21 निवासी मोहम्मद अकबर से पहचान हुई। अकबर ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। 15 दिसंबर 2020 को उसे भगा ले गया। सोना, चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपए नकद देकर अपनी अमीरी जताई। युवती उसकी बातों में आ गई। आरोपित अकबर उसे कोलकाता में अपनी बहन के घर ले गया। जहां उससे शादी रचाई। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

धर्म परिवर्तन से किया पत्नी ने इनकार

कोलकाता से युवक शादी के बाद युवती को लाकर भोपाल में अपने रिश्तेदार के यहां रुका। वहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भिलाई आ गया। तब अकबर के परिजन उसे धर्म परिवर्तन करने दबाव बनाने लगे। लेकिन युवती ने इनकार कर दिया। धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर पति अकबर उसे तरह-तरह की यातनाएं देने लगा। तब युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। 6 महीनों तक प्रताडऩा झेलने के बाद युवती भाग कर अपने माता-पिता के पास आ गई। शिकायत के बाद छावनी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती के पति मोहम्मद अकबर, ससुर मरगुब साहेब और भाई मकबूल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *