बरेली में मस्जिद के पास कांवड़ियों पर हमला, हंगामा, सड़कें की जाम,गिरफ्तारी

बरेली में कांवड़ियों पर पथराव, VIDEO:वनखंडी नाथ मंदिर से पास पत्थर फेंके गए; कांवड़ियों ने पीलीभीत हाईवे जाम किया

अराजक तत्वों ने करीब 15 मिनट तक पथराव किया।
बरेली 23 जुलाई। उत्तर प्रदेश के बरेली में रविवार को कांवड़ियों पर पथराव कर दिया गया। करीब 15 मिनट तक हुए पथराव में 6 कांवड़िए घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर है। कांवड़िए धरने पर पर बैठ गए।

देर शाम कांवड़ियों ने रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के पीलीभीत बाईपास रोड पर जाम लगा दिया।

कांवड़िए वनखंडी नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। वे अभी मंदिर से 150 मीटर दूरी पर थे, तभी बारादरी इलाके में धार्मिक स्थल के पास दूसरे पक्ष के लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

विशेष समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर करीब 15 मिनट तक पथराव किया।

सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए हैं और हंगामा कर रहे हैं।

कांवड़िए इसी रास्ते से जा रहे थे। तभी उन पर पथराव किया गया। सड़क पर बिखरे पड़े पत्थर।

वातावरण बिगाड़ने का प्रयास
पथराव के बाद पुलिस के सामने भी कुछ लोग हंगामा करते रहे। बताया जा रहा है कि तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। कांवड़िए जोगी नवादा में मस्जिद के पास ही पहुंचे थे, तभी अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया।

कांवड़ मार्ग और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई गई
पथराव की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शहर में कांवड़ मार्ग और मुख्य मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर भारी भीड़ है, जहां कावड़ियों के अलावा हिंदू लोग भी पहुंचे हैं।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बारादरी में गोसाई गौटिया मोहल्ले में कांवड़ यात्रा निकल रही थी तभी कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की। पुलिस ने मामला शांत करा दिया है।

लिखित शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज होगा। जिस व्यक्ति पर आरोप था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। और आरोपित भी गिरफ्तार किए जाएंगे। CCTV फुटेज में आरोपितों की पहचान की जा रही है।

मौके पर हंगामा और नारेबाजी देखते हुए RAF बुलाई गई। जोगी नवादा और बारादरी क्षेत्र की अधिकांश तंग गलियां हैं, यहां पुलिस के वाहन भी नहीं आ सकते।

पूर्व पार्षद पर पथराव कराने का आरोप

हंगामा कर रहे कांवड़ियों ने पुलिस से भी हाथापाई की। कावड़ियों में नितिन, राजन भोला, सोनू, सागर और अन्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व पार्षद उस्मान अलवी ने अपने एक दर्जन लोगों के साथ मिलकर पथराव कराया है। छतों से भी पत्थर फेंके गए। मौके पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी पहुंच गए हैं।

संवेदनशील है जोगी नवादा

बारादरी थाना क्षेत्र में जोगी नवादा इलाका पहले से ही संवेदनशील है। यहां से करीब 200 मीटर की दूरी पर वनखंडी नाथ मंदिर है, जबकि 400 मीटर की दूरी पर मस्जिद भी है। कांवड़ियों के अलग-अलग जत्थे थे। डीजे के साथ कांवडिए डांस भी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से पथराव किया गया।

कावड़ियों ने कावड़ खंडित करने का आरोप लगाया

कावड़ लाने वाले अमित कुमार, दरबारी लाल की तरफ से बारादरी थाने में शिकायत देकर 100-150 अज्ञात लोगों पर पथराव का आरोप लगाया। विशेष समुदाय के लोगों ने झांकी निकालने के दौरान कांवड़ यात्रा पर पथराव किया। कांच की बोतल फेंकी गई, कांवड़ को खंडित कर दिया।

रात में आंवला के मनौना में हुआ था हंगामा

शनिवार को भी बरेली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। विशेष समुुदाय के लोगों ने कांवड़ियों का रास्ता रोक दिया था।

इससे पहले शनिवार रात को भी आंवला के मनौना में दूसरे समुदाय ने कांवड़ियों का रास्ता रोक दिया था। जिसके बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया था। रात ढाई बजे के करीब भारी पुलिस फोर्स की निगरानी में कांवड़ियों को गांव से बाहर निकाला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *