अमजा की हरिद्वार फूलों की होली में सर्वसमाज, संत,कवि ,होली गीत

हरिद्वार। 18 मार्च 2024। आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई ने अवधूत मंडल आश्रम में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन से जुडे पत्रकारों,साहित्यकारों, कवियों,समाज सेवियों, राजनेताओं ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम अतिथियों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प,माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके साथ ही युवा कवि दिव्यांश और अमन शुक्ला ने अपनी कविताओं से उपस्थित रसिक श्रोताओं से वाहवाही लूटी। इसके बाद हास्यकवि और वरिष्ठ पत्रकार पुष्पराज धीमान भुलक्कड ने अपनी कविताओं से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और अमजा प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने होली के रंगों और पिचकारी की फुहारों को अपने शब्दो में बांधकर श्रोताओं को पुष्पवर्षा से सराबोर कर दिया। लघु व्यापारी नेता संजय चोपडा ने राधा कृष्ण की होली का गीत गाकर समा बांधा। कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर अवधूत मंडल आश्रम अध्यक्ष स्वामी संतोषानंद महाराज ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी को आशीर्वाद और होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पत्रकार देश के लोकतंत्र का मजबूत स्तम्भ है उनके कार्यक्रम में सभी राजनैतिक दलों, समाज और धर्म के लोग एक मंच पर होते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेत्री पूनम भगत, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, नगर निगम में पूर्व नेता कांग्रेस पार्षद दल  सुनील गुड्डु ,अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्षा पूनम गुप्ता, समाजसेवी विशाल गर्ग,व्यापारी नेता संजीव चौधरी, वरिष्ठ समाज – सेवी जगदीश लाल पाहवा,अनिल भास्कर ,अमजा प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र नाथ कौशिक ,कोषाध्यक्ष राजकमल गोयल, अनुशासन समिति सदस्य राजकुमार ग्रोवर, जिलाध्यक्ष प्रशान्त शर्मा,सचिव मनीष कागरान, कोषाध्यक्ष नरेश तोमर,समारोह सचिव नरेन्द्र प्रधान, कार्यकारिणी सदस्य सचिन तिवारी,धर्मराज, विकास तिवारी,हर्ष तिवारी ,संजना राय,संजय लांबा, मित्र पाल, प्रवेश राय,मनीष पाल ,प्रवीण सैनी,राजीव शास्त्री, संजय धीमान,जाने आलम ,सूरज,जोनी चौधरी, देहरादून जिला कार्यकारिणी सदस्य विपिन नौटियाल तथा तरुण मोहन,लक्सर अध्यक्ष प्रवीण सैनी, महामंत्री संजय धीमान, कोषाध्यक्ष सूरज सिंह के साथ सर्वश्री कृष्णकांत शर्मा, रजनीश सैनी,श्याम राठी, विनोद धीमान,इस्लाम प्रधान ,साजिद,अनिल वर्मा ,प्रवीण कश्यप,नीरज शर्मा,राजीव नामदेव,राजेश लांबा,गुलशन आजाद,राहुल सैनी, फारूक, सत्यम सैनी, कविता सहित अनेक पत्रकार एवं अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *