अग्निपथ हिंसा पर चौथे दिन जागी बिहार सरकार: 130 मुक़दमे,620 गिरफ्तार

Agnipath Violence : अबतक 620 लोग गिरफ्तार, 130 FIR, 15 जिलों में इंटरनेट बंद… बिहार में ‘अग्निपथ’ पर एक्शन में सरकार

Agnipath Scheme Protest Bihar: बिहार में पिछले चार दिनों से बवाल मचा है। केंद्र सरकार की सेना में युवाओं को मौका देने की नई भर्ती योजना अग्निपथ ( Agnipath Scheme ) को लेकर भड़का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि नीतीश सरकार ने हिंसा पर कार्रवाई भी की है। उपद्रव को भड़काने के लिए सोशल मीडिया कहीं हथियार न बने, इसे लेकर 15 जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

पटना18 जून: केंद्र की ‘अग्निपथ’ योजना (Agnipath Scheme Protest Bihar) को लेकर बिहार में बवाल जारी है। तीन दिन से ‘अग्निपथ के शोलों में जल रहे’ बिहार में चौथे दिन प्रशासन सतर्क नजर आया। सरकार के आदेश पर 12 से बढ़ाकर 15 जिलों में इंटरनेट बंद किया गया, वहीं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर भी कार्रवाई हुई। इधर आज शनिवार को पटना जंक्शन और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर भी भारी फोर्स की तैनाती की गई थी। इस दौरान पटना के एससएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो और डीएम चंद्रशेखर सिंह खुद सड़कों पर गश्त लगाते नजर आए। हालांकि राज्य में आज भी उपद्रवियों ने हंगामा और आगजनी की। पटना जिले के मसौढी अनुमंडल के तारेगाना रेलवे स्टेशन को बंद समर्थकों ने आग के हवाले कर दिया और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की एक जीप में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने जीआरपी कर्मियों पर गोलीबारी करने के साथ पथराव किया। लेकिन आज बिहार पुलिस एक्शन में दिखी और राज्य में 140 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि कई लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की गई।

130 पर FIR, 620 लोग गिरफ़्तार: संजय सिंह

‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में प्रदर्शन पर संजय सिंह, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने बताया कि अब तक 130 FIR दर्ज़ की गई हैं और लगभग 620 को गिरफ़्तार किया गया है।राज्य निर्वाचन विभाग में उप-सचिव आलोक कुमार ने व्हाट्सएप ग्रुप में एक आपत्तिजनक पोस्ट डाला था। उन्हें गिरफ़्तार किया गया है। मामले में आगे कानूनी कार्रवाई होगी।

पूर्व मध्य रेलवे में 3 दिनों तक सुबह 4 बजे से रात के 8 बजे तक नहीं चलेंगी ट्रेनें

अग्निपथ के विरोध पर पूर्व मध्य रेलवे ने सुबह चार बजे से रात के आठ बजे तक ट्रेनें बंद रखने का निर्णय लिया है। सभी ट्रेनें रात के आठ बजे से सुबह चार बजे तक में चलेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने एक बयान में कहा कि बिहार राज्य में धरना, प्रदर्शन के कारण यात्री सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर दूसरे क्षेत्रीय रेलों से खुलकर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने या पहुंचने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई तौर पर बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रियों एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है कि 18 जून से 20 जून तक पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने और पहुंचने वाली ट्रेनों का परिचालन रात के आठ बजे से सुबह चार बजे तक किया जाएगा।

15 जिलों में इंटरनेट बंद

बिहार सरकार ने हिंसा वाले 12 जिलों में 19 जून तक इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मुजफ्फरपुर, जमुई, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

हिंसा वाले कुछ जिलों में धारा 144 लागू

अधिकारियों ने राज्य के कई जिलों में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सशस्त्र बलों के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ राज्य के शहर में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राज्य के हिंसा वाले कुछ जिलों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है।

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद, प्रदेश में सत्ता में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और विकासशील इंसान पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने बिहार बंद को अपना नैतिक समर्थन दिया है। भाजपा ने हिंसा के लिए राजद को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, राज्य और केंद्र में भाजपा की सहयोगी, ने योजना की समीक्षा की मांग की है और केंद्र सरकार से प्रदर्शनकारियों की आशंकाओं को दूर करने का आग्रह किया है।

nitish government in action on violence in bihar over agnipath scheme

3 कोचिंग संचालकों पर FIR:बिहार में रात 8 से सुबह 4 बजे तक चलेंगी ट्रेनें, BJP के 12 नेताओं को Y श्रेणी सुुरक्षा

बिहार में लगातार चौथे दिन उग्र प्रदर्शन हुआ। पटना समेत प्रदेश के 6 जगहों पर पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। कुछ जगह पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में फायरिंग भी हुई।

पटना के मसौढ़ी में तारगेना स्‍टेशन के पास पत्‍थरबाजी और फायरिंग हुई है। प्रदर्शनकारी स्टेशन में तोड़फोड़ करने लगे। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया है। काबू पाने को पुलिस ने कई राउंड फायर किए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने थाने पर हमला कर दिया

बताया जा रहा है कि मसौढ़ी में सुबह 8 बजे कोचिंग से छुट्‌टी के बाद छात्र स्टेशन पर जुटने लगे। छात्र तोड़फोड़ करने लगे। स्टेशन मास्टर के केबिन और बुकिंग काउंटर को फूंक दिया। गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर 10-15 राउंड फायर किए गए। बचाव में पुलिस ने 100 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई हैं।

बिहार BJP के 12 नेताओं और विधायकों को Y कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है। इसमें दोनोंं उपमुख्यमंत्री   सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, दरभंगा से विधायक संजय सरावगी और दीघा से विधायक संजीव चौरसिया शामिल हैं। साथ ही MLC अशोक अग्रवाल, MLC दिलीप जायसवाल और MP गोपाल जी ठाकुर को भी Y कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है।

एडीजी (लॉ एंड आर्डर) संजय सिंह ने बताया कि बीते तीन दिनों में करीब 620 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 130 प्राथमिकी दर्ज की गई है। 140 लोगों को आज गिरफ्तार किया गया है।
तारेगना स्टेशन पर हुए उपद्रव के बाद मसौढ़ी के अंचलाधिकारी (CO) के बयान पर मसौढ़ी थाने में एक FIR दर्ज हुई है। इसमें तीन कोचिंग पैराडाइज, आदर्श, बीडीएस के संचालकों सहित 70 नामजद और 500 अज्ञात शामिल हैं। मसौढ़ी ASP के अनुसार, उपद्रवियों को गिरफ्तार करने के लिए रात में कई जगहों पर छापेमारी चलेगी।
बक्सर के नवानगर में NH-120 को जाम कर आंदोलन कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला किया। पुलिस निरीक्षक की गाड़ी में आग लगा दी। बचाव में पुलिस ने दो-चार राउंड फायरिंग की।
15 जिलों में 19 जून तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। प्रदर्शन को देखते हुए आज स्कूल बंद रहे। बिहार बंद का भी ज्यादा असर देखने को नहीं मिला।
जहानाबाद के टेहटा बाजार में प्रदर्शनकारियों ने सुबह साढ़े 7 बजे पथराव के बाद ट्रक में आगजनी की है।
मुंगेर में प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया। तारापुर BDO की गाड़ी में तोड़फोड़ की। अब तक राज्य में कुल 31 FIR दर्ज हुईंऔर 435 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी हुई।

औरंगाबाद में पुलिस पर हमला

औरंगाबाद के गोह प्रखंड में उपद्रवियों ने थाना पर हमला कर दिया। जिसमें तीन से चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बसों में भी तोड़फोड़ की गई। साथ ही ब्लॉक ऑफिस पर भी पथराव किया गया। घटना के बाद पुलिस ने दर्जनभर से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

दाउदनगर-पटना रोड में एक बस पर हमला किया। जिसके बाद बस वापस लौट गई। रफीगंज में भी बाजार में घुसकर प्रदर्शनकारियों ने हंगामा किया। हालांकि तत्काल पुलिस पहुंच गई जिसके बाद प्रदर्शनकारी भाग गए।

4 दिनों में फूंके रेलवे के 700 करोड़

अग्निवीरों ने 4 दिनों में रेलवे की 700 करोड़ की संपत्ति जलकर खाक कर दी है। ट्रेनों की 60 बोगियों के साथ 11 इंजन को आग के हवाले किया गया है। इसके साथ ही स्टेशन और रेल की अन्य कीमती संपत्तियों को भी अग्निवीरों ने स्वाहा कर दिया। आक्रोश की आग में जितनी संपत्ति जलाई गई है उतने में बिहार को 10 नई ट्रेन मिल सकती थी। रेल प्रशासन बिहार में आंदोलन से हुई क्षति का आंकलन कर रहा है, लेकिन जलकर राख हुई संपत्ति की अनुमानित रकम लगभग 700 करोड़ है, जिससे बिहार में विकास की रेल दौड़ाई जा सकती थी।

जहानाबाद में उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में आग लगा दी।

शुक्रवार को बिहार में प्रदर्शनकारियों ने भारी विरोध करते हुए राज्य के कई स्टेशनों पर तोड़फोड़ और आगजनी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 10 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया था। ट्रेन में आग लगने की वजह से लखीसराय में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी

अग्निपथ स्कीम के विरोध में उग्र प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने UP से बिहार जाने वाली कुछ ट्रेनों को रोक दिया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बिहार में बवाल को देखते हुए ट्रेन को पडरौना रेलवे स्टेशन से आगे नहीं भेजा जाएगा।

सेना में भर्ती की योजना अग्निपथ का सबसे ज्यादा विरोध UP, बिहार, MP, राजस्थान समेत 7 राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। हरियाणा के रोहतक में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने सुसाइड कर लिया। 5 पॉइंट्स में समझिए सात राज्यों में अग्निपथ स्कीम के विरोध की वजह क्या है?
सेना की नई रिक्रूटमेंट पॉलिसी को लेकर देशभर में हल्ला मचा हुआ है। ले. जनरल (रिटायर्ड) सतीश दुआ ने बताया कि इस स्कीम के कुछ फायदे और कुछ चुनौतियां हैं। अब आर्म्ड फोर्सेज को बिना बैलेंस बिगाड़े चुनौतियों को स्वीकार करना है।

मुंगेर में प्रदर्शनकारियों ने अधिकारी की गाड़ी को निशाना बनाया। तारापुर के प्रखंड विकास अधिकारी की गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने BDO की गाड़ी में की तोड़फोड़।

बता दें कि तीन दिनों से प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पटना समेत 25 जिलों में जमकर उपद्रव किया। दानापुर और लखीसराय स्टेशन समेत आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों पर आगजनी की गई। 10 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया।

राज्य में बढ़ते प्रदर्शन को देख देर शाम सरकार ने कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, दरभंगा और सारण में सोशल नेटवर्किंग साइट और मैसेजिंग सर्विस को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है।

लखीसराय में एक की मौत

शुक्रवार को लखीसराय में जनसेवा एक्सप्रेस में आगजनी के दौरान एक 25 वर्षीय यात्री की मौत हो गई थी। जगह-जगह पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की थी। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

उपमुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष के घर पर हमला

बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला किया। यहां पर भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर पथराव किया गया। सासाराम और मधेपुरा में भाजपा दफ्तर को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया। एक दिन पहले नवादा में भाजपा कार्यालय को जला दिया गया था। दो विधायकों पर हमले हुए थे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *