प्रधानमंत्री मोदी के कुमाऊं प्रवास की तैयारी में जुटे जोशी और भट्ट

*प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के संबंध में भाजपा पदाधिकारियो की बैठक लेते प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*

पिथौरागढ़, 09 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे, मंत्री गणेश जोशी सोमवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने को लेकर गहनता से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का पार्टी कार्यकर्ताओं को आव्हान किया गया।
इस अवसर पर बैठक में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, बलवंत सिंह भोर्याल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर के पार्टी जिलाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
[9/10, 7:46 pm] मनोज जोशी गणेश जोशी: प्रेस नोट

*फोटो : पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम मोदी के आगमन की तैयारियो की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*

*मोदी के स्वागत में 26 स्थानों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सभी व्यवस्थाओं हुई पूर्ण : कृषि मंत्री गणेश जोशी*

पिथौरागढ़ 09 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीमांत जनपद आगमन को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।
मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा स्थल पर हो रही सभी तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश द्वार, पण्डाल स्थल, टेण्ट, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री गणेश जोशी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जायें तथा तैयारियों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने वाहनों को समय से कार्यक्रम स्थल पहुँचने के लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पेयजल की पूर्ण तैयारी कर ली जाय।
इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी रीना जोशी, सीडीओ वरुण चौधरी, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जनसभा संयोजक बलवंत सिंह भोर्याल सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *