तीन दिन में 10 लाख ने किए रामलला के दर्शन,आठ करोड़ चढ़ावा

Ram Mandir: तीन दिन में आया इतने करोड़ का दान… गिनती के लिए लगाने पड़े बैंक के दस कर्मचारी
Ram Mandir Donation श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने प्रतिष्ठा उत्सव के बाद का अर्पित धनराशि का आंकड़ा साझा किया। बताया कि अब तीन करोड़ धनराशि प्राप्त हुई जो दानपात्रों से संबंधित है। एसबीआइ के बैंक के निर्धारित खाते में ये धनराशि जमा हुई है। इसी बैंक में मंदिर निर्माण के लिए खर्च का भी अलग से खाता है।
अयोध्या 26 जनवरी 2024 । रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों का तांता लगा है। हर कोई आराध्य के दर्शन को व्यग्र है। तीन दिन में ही लगभग दस लाख श्रद्धालुओं ने बाल राम भगवान के दर्शन किये हैं। सभी ने दिल खोलकर नव्य भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित आराध्य को न्योछावर भी अर्पित की। अब तक बाल राम भगवान पर लगभग आठ करोड़ रुपये का न्योछावर किया जा चुका है। इसमें 22 जनवरी को ही देश के कई दिग्गजों ने अपनी श्रद्धा चेक के माध्यम से अर्पित की थी। ये धनराशि लगभग पांच करोड़ रुपये है।

मंदिर निर्माण के लिए खर्च का भी अलग से खाता

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल कुमार मिश्र ने प्रतिष्ठा उत्सव के बाद का अर्पित धनराशि का आंकड़ा साझा किया। उन्होंने बताया कि अब तक तीन करोड़ धनराशि दानपात्रों से प्राप्त हुई है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भारतीय स्टेट बैंक को लगभग पांच करोड़ रुपए का चेक दिया है। एसबीआई के निर्धारित खाते में ये धनराशि जमा होनी है। इसी बैंक में मंदिर निर्माण को खर्च का भी अलग से खाता है।

मंदिर के अतिरिक्त दो स्थलों पर दान की सुविधा

दरअसल मंदिर के दान पात्रों के अलावा दो स्थलों पर और निधि अर्पित करने की व्यवस्था है। एक श्रीरामजन्मभूमि पथ स्थित ट्रस्ट कार्यालय में तो दूसरा काउंटर पुराने दर्शन मार्ग पर है। दोनों ही काउंटरों पर धनराशि देने के बाद तुरंत ही कम्प्युटराइज्ड रसीद भक्तों को मिलती है।

गिनती को बैंक के दस कर्मचारी तैनात

मंदिर में रखे दान पात्रों के धन की गिनती को बैंक के दस कर्मचारी भी तैनात हैं। तीन दिनों में मिली धनराशि की गणना चल रही है। एक ट्रस्टी का कहना है कि लगभग पांच करोड़ का चेक मिला,जिसे बैंक में जमा करने को भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *