लव जिहाद की शिकार मॉडल मानवी का रांची में मेडिकल , तनवीर भागा विदेश

JharkhandRanchiLove Jihad Victim Model Manvi Raj Reached Ranchi To Record Her Statement

Ranchi Love Jihad: ‘धर्मांतरण और ब्लैकमेल के आगे झुकी नहीं’ रांची पहुंची मॉडल मानवी, पुलिस ने कराया मेडिकल टेस्ट

मॉडल मानवी राज आज रांची पहुंच गईं
लव जिहाद की पीड़िता मॉडल मानवी राज रांची पहुंच गई हैं। यहां पुलिस के सामने मोनिका ने कहा कि तनवीर अख्तर से मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है। बता दें इस केस में जीरो एफआईआर मुंबई के वसोर्वा थाने में दर्ज कराई गई थी। बीते दिनों रांची से पुलिस ने मुंबई जाकर मानवी से पूछताछ की थी।

रांची: मॉडल का यौन शोषण करने और शादी के लिए धर्मांतरण का दबाव डालने वाला आरोपी तनवीर खान को पुलिस तलाश कर रही हैं। वहीं मुंबई से मॉडल मोनिका बुधवार को रांची पहुंच गईं। रांची के गोंदा थाना में पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने मोनिका अपने बयान दर्ज कराएंगी। यहां मॉडल ने कई खुलासे किए। पीड़िता मोनिका ने बताया कि तनवीर उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहा था। उसने बताया कि तनवीर ने धोखे से उसके कुछ फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। इसकी मदद से वो ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। मॉडल मोनिका का कहना है कि तनवीर उसे धर्मांतरण के एवज में अपने बिजनेस में से 50 प्रतिशत हिस्सेदारी भी देने का लालच दे रहा था। लेकिन अपना धर्म छोड़ कर दूसरे धर्म को अपनाने से साफ मना कर दिया।

मॉडल मानवी राज का गुरुवार को कोर्ट में दर्ज होगा बयान
मॉडल ने बताया कि अब तनवीर से उसकी और उसके परिवार की जान को खतरा उत्पन्न हो गया है। इस कारण से विवश होकर पुलिस की सहायता लेनी पड़ रही है। मॉडल मोनिका रांची के गोंदा थाना में पुलिस के समक्ष आईपीसी की धारा 161 में अपना बयान दर्ज कराएगी। जबकि गुरुवार को कोर्ट में धारा 164 में बयान दर्ज कराएगी।

विदेश भाग गया आरोपित तनवीर!
इस बीच आरोपित तनवीर खान पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस का मानना है कि संभवत: तनवीर विदेश भाग गया है। मॉडल ने पुलिस को तनवीर के साथ इंस्टाग्राम चैट का ब्योरा उपलब्ध कराया है। इसमें इस बात के भी सबूत हैं कि वह मॉडल पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। (रांची से एस नैय्यर की रिपोर्ट)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *