लव जिहाद:साकिब सैफी ने शिवा ठाकुर बन की दोस्ती,रेप, धर्मांतरण दबाव

‘शिवा ठाकुर’ बन कर हिन्दू लड़की से मिला साकिब सैफी, किया बलात्कार: मुस्लिम बनने से मना करने पर कई बार पीटा, घर वाले भी करते थे प्रताड़ित

उत्तराखंड के रामनगर में साकिब पर हिन्दू लड़की से रेप और धर्मांतरण के दबाव का आरोप (फाइल फोटो)

रामनगर 13 दिसंबर। उत्तराखंड के नैनीताल जिले से ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिन्दू बता कर एक लड़की से दोस्ती की और बाद में उससे रेप किया। आरोप है कि अब लड़की पर धर्म-परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने परेशान को कर पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने साकिब आम के आरोपित सहित कुल 5 आरोपितों पर FIR दर्ज कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रामनगर कोतवाली क्षेत्र की है। यहाँ के मोहल्ला बंगाघोर में साकिब सैफी नाम का व्यक्ति रहता है। साकिब पर आरोप है कि उसने ‘शिवा ठाकुर’ नाम बता कर हिन्दू लड़की से दोस्ती की। कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद शाकिब ने लड़की की मर्जी के खिलाफ उस से रेप किया। थोड़ा समय और बीत जाने के बाद साकिब ने लड़की पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। जब लड़की ने मना किया तब साकिब ने कई बार उसकी पिटाई की।

आखिरकार लड़की ने पुलिस में में शिकायत दर्ज करवाई। लड़की ने आरोपित साकिब सैफी के घर वालों पर भी खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि न सिर्फ उसे जान से मार डालने की धमकी दी गई है बल्कि आरोपित साकिब उसकी बहन का पीछा भी कर रहा था। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने साकिब के साथ सबा, यूनुस, राहीला और गजाला पर भी FIR दर्ज कर ली है।

कोतवाली रामनगर के सब-इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह के मुताबिक, सभी आरोपितों पर IPC की धारा 323, 354, 354डी, 376, 504, 506 के साथ ‘उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018’ में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि केस दर्ज होने के बाद सभी आरोपित फरार हो गए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *