निकाह में मिला धोखा तो निदा खान बन गई वेदिका
Muslim Lady Nida Khan Converted In Hindu Religion
गाजियाबाद में 22 साल की निदा खान ने अपनाया हिंदू धर्म, बोलीं- ‘यहां बहन-बेटियों को सम्मान मिलता है’
निदा खान का आरोप है कि उन्होंने अपने पति और ससुरालवालों के उत्पीड़न से तंग आकर सनातन धर्म अपनाया है। अब वह वेदिका के नाम से जानी जाएंगी।
गाजियाबाद: 22 साल की निदा खान ने पति और ससुराल वालों के अत्याचार से तंग आकर हिंदू धर्म अपना लिया है। अब वह वेदिका के नाम से जानी जाएगी। हिंदू रक्षा दल की मदद से वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका घर वापसी अनुष्ठान संपन्न हुआ। वेदिका ने बताया कि उसे सनातन धर्म में आत्मिक शांति मिल रही है।
गाजियाबाद की रहने वाली वेदिका ने बताया कि उसके पति ने शादी से पहले अपनी उम्र और पहली शादी की जानकारी छिपाई। जब सच्चाई सामने आई और उन्होंने विरोध किया। उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। समाज और घरवालों ने भी उसका साथ नहीं दिया। इससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या तक का प्रयास किया था।
भावुक हो गईं वेदिका
हिंदू धर्म अपनाते समय वेदिका भावुक हो गई। उन्होंने बताया कि अब उसे सनातन धर्म में आत्मिक शांति मिल रही है। यहां बहन-बेटियों को सम्मान मिलता है, जबकि उसके पूर्व धर्म में उसे अपमान और हिंसा का सामना करना पड़ा।
वेदिका खुद मदद मांगने आई थी: हिंदू रक्षा दल
हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी और सदस्य गौरव सिसोदिया ने बताया कि वेदिका खुद उनके पास मदद मांगने आई थी। अब वह उनके संगठन से जुड़ चुकी है और हमने उसे अपनी बेटी की तरह अपना लिया है। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधियों के साथ उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।