कट्टर आम आदमी केजरीवाल के आवास सौंदर्यीकरण बजट 45 करोड़

Cm Kejriwal Home Renovation Spent 45 Crore Bjp Questions

केजरीवाल के बंगले को चमकाने पर खर्च हुए 44 करोड़, 8-8 लाख के लगवाए पर्दे, भाजपा हुई हमलावर

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले को चमकाने में 44 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री आवास में लगे कुल पर्दों पर कुल एक करोड़ रुपये खर्च हुए। कुल 23 पर्दों का ऑर्डर दिया गया। ​सरकारी आवास पर जो मार्बल लगा है उसको वियतनाम से मंगाया गया था। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं।

नई दिल्ली   25 अप्रैल: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले के सुंदरीकरण पर 44 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च हुए हैं।   चैनल टाइम्स नाउ नवभारत के ऑपरेशन शीश महल में इसका अनावरण हुआ है। इस ऑपरेशन में यह पता चला है कि मुख्यमंत्री आवास में 8-8 लाख रुपये का एक पर्दा लगाया गया है। मुख्यमंत्री आवास में लगे कुल पर्दों पर कुल एक करोड़ रुपये खर्च हुए। कुल 23 पर्दों का ऑर्डर दिया गया। दिल्ली भाजपा ने इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं।

 

मुख्यमंत्री केजरीवाल के सरकारी आवास पर जो मार्बल लगा है उसको वियतनाम से मंगाया गया था। इस डियोर पर्ल मार्बल की कीमत एक करोड़ 15 लाख रुपये है। इस मार्बल की फिटिंग भी अलग तरीके से कराई जाती है। चैनल पर इस ऑपरेशन को दिखाए जाने के बाद जब समाजसेवी अन्ना हजारे से सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

भाजपा  प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया कि दिल्ली के लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे थे और दिल्ली की जनता के 45 करोड़ रुपये से केजरीवाल अपना महल रिनोवेट करवा रहे थे जिस महल में 23 पर्दे 8-8 लाख में लगवाए गये ।

 

दिल्ली भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि कोरोना के समय ये (केजरीवाल) अपने घर का रेनोवेशन करवा रहे थे। ये 45 करोड़ रुपये में अपने बंगले को चमका रहे थे। दिल्ली की जनता से इनको कुछ लेना देना नहीं है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर रिनोवेशन के नाम पर जनता के 44.78 करोड़ रुपए बर्बाद कर डाले। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को शर्म आनी चाहिए। ऐसे आम आदमी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बने रहने का कोई हक नहीं है।

 

AAP सांसद और पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा कि जिस घर में केजरीवाल रहते हैं वह 1942 में बना था। घर के अंदर से लेकर बेडरूम तक छत से पानी टपकता था। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ऑडिट किया। यह बंगला प्राइवेट तो है नहीं। एक सरकारी बंगला है। दूसरे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी तुलना की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री शिवराज के आवास पर चूना रगड़ाई पर 20 करोड़ खर्च हुआ। प्रधानमंत्री मोदी का आवास  बनाया जा रहा है जिसकी अनुमानित लागत 500 करोड़ है। यह रकम दोगुनी या इससे अधिक भी हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *