मोदी के 11 साल,वादे नहीं,उपलब्धियों की राजनीति का युग:धामी

देहरादून 10 जून 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई  मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर  भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मीडिया वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र की पहचान बनाई है। विकसित भारत के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने कौ महत्वपूर्ण प्रयास हुए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र से कार्य हो रहे हैं। यह कालखंड हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन को भी महत्वपूर्ण रहा है । विकास और नवाचार के देश में अनेक कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में वरदान सिद्ध हो रही है। मेक इन इंडिया की ताकत से निर्यात क्षेत्र में भारत की भागीदारी तेजी से बढ़ी है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर वैश्विक आर्थिक शक्ति रूप में स्थापित हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जन-धन योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और निशुल्क राशन योजना जैसी अनेक जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है, परिणाम है कि आज भारत की गरीबी दर में 80 प्रतिशत से अधिक घटी है। पिछले 11 साल में 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संविधान के अनुच्छेद 370 और 35 ए की समाप्ति, तीन तलाक पर प्रतिबंध जैसे साहसिक निर्णय लिये गये हैं । उन्होंने कहा कि भारत न केवल स्वदेशी रक्षा उपकरण बना रहा है, बल्कि दुनिया को निर्यात भी कर रहा है। भारत का रक्षा निर्यात तेजी से बढा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग वैश्विक स्तर पर 142 से सुधरकर 63 हुई है। मध्यम वर्ग को राहत दे नई कर व्यवस्था में 12.75 लाख रुपये तक आय पर टैक्स छूट दी गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को रफ्तार दी है। 99 प्रतिशत गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे निर्माण हो रहा है। रेल और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से  लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। स्टार्टअप इंडिया योजना ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र भाई मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में भी हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड पर भी तेजी से कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीति मे परफॉर्मेंस ऑफ पॉलिटिक्स की नयी संस्कृति स्थापित की है। अब सरकार का अर्थ बदल गया है। सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म तथा ट्रांसफॉर्म भावना से संचालित होती है। वहीं जन सहभागिता शासन की आत्मा बन गयी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के इतिहास में प्रधानमंत्री  मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा।  विकसित भारत निर्माण में योगदान को हम भी उत्तराखंड को विकसित बना रहे है, जिसमें प्रत्येक ग्राम, तहसील, शहर का उत्थान शामिल है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के साथ केंद्र की 11 वर्ष की उपलब्धि आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

श्री धामी ने कहा कि इन 11 साल में विकास और विरासत के इस सफ़र ने देश की तस्वीर और देशवासियों की हालात बदल ऐतिहासिक काम किया है। 2014 से पहले धारणा थी कि काम कैसे होगा, ये नहीं हो पायेगा, ये हो ही नहीं सकता जबकि आज सोच है ये होगा और जरुर होगा क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी सरकार देश की राजनीति में पालिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की संस्कृति लेकर आई है। अब सरकार का मतलब रिस्पोंसिव गवर्नमेंट, रिस्पॉन्सिबल गवर्नमेंट, अकाउंटेबल गवर्नमेंट है। ये रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म गवर्नमेंट वाला पब्लिक पार्टिसिपेशन का शासन है।

उन्होंने सरकारों की तुलनात्मक करते हुए कहा कि 2014 से पहले भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण था, लेकिन अब मोदी सरकार में विकास, आविष्कार और नवाचार की बातें होती हैं। पहले सरकारी योजनाओं के पैसे लोगों तक नहीं पहुँचते थे, बिचौलिये खा जाते थे लेकिन डायरेक्ट बेनिफिट से अब सीधे जनता के अकाउंट में पैसे पहुँच रहे हैं।  रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, आज भारत मेक इन इंडिया पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया में ट्रस्टेड बन गया है। पहले हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थे, आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने को हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आतंकवाद का मुंह तोड जवाब जैसे सशक्त निर्णय लेने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि ये 11 साल हमारी महान संस्कृति के पुनरुद्धार और धार्मिक जागरण के रहे हैं जिसमें देश की परंपरागत पुरानी गरिमा वापस दिलाने का भागीरथ प्रयास हुआ है। 15 करोड़ नल से जल,81 करोड़ को मुफ्त राशन,12 करोड़ शौचालय,52.5 छोटे उद्यमियों को लोन,17.1 करोड़ नौकरियां,आतंकवाद को लेकर 2016,19 और 25 में सर्जिकल स्ट्राइक,नोटबंदी, जीएसटी,डिजिटल लेनदेन,तीन तलाक,महिला आरक्षण,स्वच्छता अभियान आदि अनेक ऐतिहासिक कार्य पुष्टि करते हैं कि भारत के स्वर्णिम युग की शुरुआत हो गई है। केंद्र की सरकार, ‘विरासत भी, विकास भी’ सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिकता का समन्वय है।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मोदी सरकार  तुष्टिकरण नहीं संतुष्टीकरण की नीति पर आगे बढ़ते हुए जन विश्वास जीतने में सफल रही है। दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सैन्य शक्ति और जवानों का शौर्य देखा है।

पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान मौजूद रहे। वहीं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक  खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कुस्तुभानंद जोशी, सरकार में दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, श्रीमती विनोद उनियाल,  हेमंत द्विवेदी और सुभाष बड़थ्वाल के अतिरिक्त श्री अजयेंद्र अजेय, राजेंद्र सिंह नेगी, मानिक निधि शर्मा, संजीव वर्मा, श्रीमती कमलेश रमन, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, डॉक्टर आर पी रतूड़ी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *