कोरोना: नाराज़ केंद्र ने उप्र, पंजाब व हिमाचल भेजे उच्च स्तरीय केंद्रीय दल

कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्र सख्त, यूपी समेत इन राज्यों में भेजी स्पेशल टीमें

मंत्रालय ने बताया कि 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 20,000 से कम है। मौजूदा तारीख में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20,000 से 50,000 के बीच लोगों का उपचार चल रहा है।

नयी दिल्ली 23 नवंबर। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और प्रबंधन में मदद देने के लिए उच्च स्तरीय केंद्रीय दलों को उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश भेजा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इन राज्यों में या तो इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़ रही है या संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
इन राज्यों में गई टीमें
इससे पहले केंद्रीय दलों को हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मणिपुर और छत्तीसगढ़ भेजा गया था। मंत्रालय ने बताया कि तीन सदस्यों वाले दल उन जिलों का दौरा करेंगे जहां कोविड-19 के मामले ज्यादा है और वे वहां इसके रोकथाम, निगरानी, जांच और इलाज के संबंध में प्रभावी प्रबंधन में राज्यों की मदद करेंगे।
24 घंटे में 43,493 लोग स्वस्थ
देश में अब 4,40,962 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 4.85 फीसदी है और स्वस्थ होने की दर में भी सुधार हुआ और यह अब 93.69 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में देश में 43,493 लोग स्वस्थ हुए और कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 85,21,617 हो गई।
मरीजों की संख्या 20 हजार
मंत्रालय ने बताया कि 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 20,000 से कम है। मौजूदा तारीख में सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 20,000 से 50,000 के बीच लोगों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *