इंडिया स्किल्स 2021राष्ट्रीय प्रति. में उत्तरांखड को दो रजत

इंडिया स्किल्स 2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विजेताओं को मिले 2 रजत पदक

 

उत्तराखंड ने 2 रजत पदक जीते।

26 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने 54 प्रकार के कौशल में किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

इंडिया स्किल्स 2021 के विजेताओं को वर्ल्ड स्किल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, जिसका आयोजन अक्टूबर 2022 में चीन के शंघाई में होना है

देहरादून, 11 जनवरी, 2022:- शानदार कौशल, प्रतिभा, जोश और उत्साह के प्रदर्शन के बाद इंडिया स्किल्स 2021 नेशनल्स में उत्तराखंड को आज 2 रजत पदक मिले। कुल मिलाकर प्रतियोगिता में 185 उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया था। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राजेश अग्रवाल, सचिव, कौशल एवं विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार ने इन विजेताओं को सम्मानित किया। विजेताओं को रु 100,000 का नकद पुरस्कार दिया गया, वहीं पहले रनर-अप को रु 75,000 और दूसरे रनर-अप को रु 50,000 की राशि से सम्मानित किय गया।

क्लोज़्ड-डोर प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा एमएसडीई के मार्गदर्शन में किया गया था। प्रतियोगियों ने 54 तरह के कौशल जैसे कन्स्ट्रक्शन वर्क, ब्यूटी थेरेपी, कार पेंटिंग, हेल्थ एवं सोशल केयर, विज़ुअल मर्चेन्डाइज़िंग, ग्राफिक डिज़ाइन टेक्नोलॉजी, वॉल एण्ड फ्लोर टाइलिंग, वेल्डिंग आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता युवाओं की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सम्मानित करती है, इस साल प्रतियोगिता में 26 राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं का आयोजन 7 से 9 जनवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई स्थानों और प्रगति मैदान में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान स्थानीय अधिकारियों एवं दिल्ली सरकार द्वारा निर्देशित कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया गया। साथ ही सुरक्षा के अन्य सभी प्रोटोकॉल्स का भी सख्ती से पालन किया गया जैसे आगंतुकों/ दर्शकों को प्रवेश की अनुमति न देना, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना और प्रतियोगिता स्थल पर नियमित रूप से सैनिटाइज़ेशन करना आदि। इसके अलावा बैंगलुरू और मुंबई में 3 से 5 जनवरी के बीच आठ प्रकार के कौशल में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

राजेश अग्रवाल, सचिव, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने कहा, ‘‘इंडियास्किल्स प्रतियोगिता में उम्मीदवारों की प्रतिभा को देखकर मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह प्रतियोगिता युवाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका देती है, साथ ही अन्य युवाओं को भी व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करती है।

वेद मणि तिवारी, मुख्य परिचालन अधिकारी और कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने कहा, ‘‘कौशल से अवसर उत्पन्न होते हैं, समाज निर्माण और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है। कौशल प्रतियोगिता, कौशल के महत्व के बारे में जागरुकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और युवाओं को नौकरियों एवं भावी चुनौतियों के लिए तैयार करती है। नए दौर के कौशल के साथ, इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता युवाओं को भावी कारोबारों एवं जॉब रोल्स के लिए तैयार कर रही है। यह निश्चित रूप से ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को कौशल अर्जित करने और इन क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।’’

 

 

साझेदार संस्थान

साझेदार संस्थानों ने भी इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता का अपना समर्थन दिया है। इनमें मारूति सुजुकी, लार्स एण्ड टुब्रो, फेस्टो इंडिया, होटल लीला, टोयोटा इंडिया, सीबीआईपी, कॉन्सेप्ट महिन्द्रा, एकेडमी ऑफ पेस्ट्री एण्ड क्युलीनरी आर्ट्स, गवर्नमेन्ट टूल रूम एण्ड टेªनिंग सेंटर, कर्नाटक जर्मन टेकनिकल टेªनिंग इंस्टीट्यूट, इंडियन मशीन टूल मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन, बेंगलुरू, आईसीटी सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स, मुंबई, इंडिया टीवी न्यूज़ (मीडिया पार्टनर) और प्लेटोनिया (गेमिंग पार्टनर)आदि शामिल हैं।

 

इंडिया स्किल्स से वर्ल्ड स्किल्स तक की यात्रा

इंडिया स्किल्स 2021 राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 जनवरी को किया गया। इससे पहले चार क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन अक्टूबर-दिसम्बर के दौरान पूर्व (पटना), पश्चिम (गांधीनगर, (उत्तर (चण्डीगढ़) और दक्षिण् (विशाखापटनम) में किया गया था। क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अगस्त सितम्बर 2021 के दौरान ज़िला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से चुना गया था, जिसमें रिकॉर्ड 250,000 पंजीकरण प्राप्त हुए थे। इंडिया स्किल्स 2021 के विजेताओं को सख्त प्रशिक्षण देकर वर्ल्ड स्किल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार किया जाएगा। जिसका आयोजन अक्टूबर 2022 में चीन के शंघाई में होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *