नकारात्मक प्रचार का प्रमाणिकता व तथ्यों से दें जोरदार जवाब

जनता तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं की जानकारी-मुख्यमंत्री
भाजपा महानगर के मंडल अध्यक्ष व सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ मुख्यमंत्री ने की बैठक
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हाल में देहरादून भाजपा महानगर के मण्डल अध्यक्षों एवं मंडल मीडिया प्रभारियों के साथ सोशल मीडिया के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाय। सरकार से प्रदेश हित और जन कल्याणकारी फैसलों और कार्यों के बारे में जनता को अवगत कराया जाए।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का सदुपयोग जरूरी है। कन्टेन्ट बेस एप्रोच पर कार्य किया जाय। सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रचार करने वालों को प्रमाणिकता और तथ्यों के साथ जोरदार जवाब दिया जाय। यदि कोई मनगढंत आरोप लगाता है तो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उसका तथ्यात्मक जवाब दें। सोशल मीडिया आज प्रचार का बड़ा माध्यम बन गया है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को भी संगठन के कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों के प्रचार- प्रसार के लिए सोशल मीडिया में सक्रिय होना पड़ेगा। यदि हम सोशल मीडिया का इस्तेमाल बेहतर ढंग से करते हैं तो उसका निश्चित तौर पर सरकार और संगठन को लाभ मिलेगा। जनता तक भी सही जानकारी पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सरकार ने पिछले सवा तीन साल में कई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्हें जनता और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। सोशल मीडिया के जरिए भी कार्यकर्ता सही जानकारी जनता तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रसार को तेजी से बढ़ाना होगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का जनता को अधिक से अधिक लाभ मिले। अन्तिम छोर तक के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह भारतीय जनता पार्टी और सरकार की स्पष्ट सोच है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर जैसे आधुनिक संचार माध्यमों पर भाजपा से जुड़े सोशल मीडिया प्रभारी सकारात्मक पोस्ट तो करें ही साथ ही विपक्ष के दुष्प्रचार और मनगढ़ंत आरोपों का भी जवाब दें।
…. जनता दर्शन हॉल मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा महानगर एवं मंडलों के सोशल मीडिया प्रभारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज नियमित मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया की भी सरकार संगठन तथा समाज में महत्वपूर्ण भूमिका हो गई है । विशेषकर इस कोरोना काल में सोशल मीडिया का महत्व बड़ा है, क्रिया की प्रतिक्रिया आने में अब समय नहीं लगता। ऐसे में आवश्यक है कि आप की पैनी नजर सोशल मीडिया माध्यमों पर 24 घंटे सातों दिन बनी रहे जिससे संगठन एवं सरकार के सकारात्मक कार्यों तो जन-जन तक जाएं ही अपितु विपक्ष के चलाए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब भी दिया जा सके।
….. महापौर देहरादून सुनील उनियाल गामा ने सोशल मीडिया प्रभारियों से अपेक्षा की कि वह केंद्र , राज्य सरकार एवं नगर निगम से जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक प्रचारित करें ताकि इन योजनाओं में जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
…… भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सोशल मीडिया प्रभारियों को कहा कि इस संक्रमण काल में संगठन द्वारा किए गए सेवा कार्यों प्रवासियों की सहायता मास्क सैनिटाइजर एवं खाद्यान्न वितरण आदि का अधिकाधिक प्रसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करें जिससे आने वाले समय में पार्टी को इसका लाभ मिल सके।
…. बैठक में मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया समन्वयक सुबोध भंडारी, सह समन्वयक परितोष सेठ ,जनसंपर्क अधिकारी अभय रावत ,महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग, सह प्रभारी करुण दत्ता, नीलू साहनी ,पूनम शर्मा सहित सभी मंडलों के महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *